{"_id":"69bd934125ff639c030a15e3","slug":"unable-to-get-gas-cylinders-groom-is-making-rounds-of-the-agency-auraiya-news-c-211-1-aur1006-141625-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहीं मिल पा रहे गैस सिलिंडर, दूल्हा लगा रहा एजेंसी के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहीं मिल पा रहे गैस सिलिंडर, दूल्हा लगा रहा एजेंसी के चक्कर
Sat, 21 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-40-गैस एजेंसी पर पहुंचा लखन। संवाद
बेला। गैस सिलिंडर को लेकर भले ही प्रशासन सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहा हो लेकिन धरातल पर समस्याएं अभी तक दूर नहीं हो सकी है।
बेला के भदौरा गांव निवासी एक दूल्हा तीन दिनों से शादी के लिए गैस सिलिंडर जुटाने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहा है। फिलहाल उसे सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
भदौरा गांव निवासी लखन ने बताया कि 28 मार्च को उसका तिलकोत्सव कार्यक्रम है। इसके लिए आठ सिलिंडरों की जरूरत है। आस पड़ोस के लोगों से सात पासबुकें लेकर गैस सिलिंडर लेने के लिए पिछले तीन दिनों से मीना गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुन नहीं रहा है।
लखन ने बताया कि एजेंसी पर उसे रोजाना आश्वासन देकर टरका दिया जा रहा है। अब महज सात दिन शेष बचे हैं। जबकि तिलकोत्सव के लिए पकवान बनने का काम एक दिन पहले से ही शुरू हो जाता है।