फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Umesh Porwal became the president, teacher Amit Gupta became the general secretary.Umesh Porwal became the president, teacher Amit Gupta became the general secretary.

Auraiya News: उमेश पोरवाल अध्यक्ष, शिक्षक अमित गुप्ता बने महामंत्री

Tue, 09 Jun 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Umesh Porwal became the president, teacher Amit Gupta became the general secretary.Umesh Porwal became the president, teacher Amit Gupta became the general secretary.
फोटो -21- नवगठित कार्यकारिणी में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
दिबियापुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ आश्रम में हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई नगर और युवा कार्यकारिणी गठित की गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में इंजीनियर उमेश पोरवाल को नगर अध्यक्ष व शिक्षक अमित गुप्ता को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में 28 जून को आयोजित होने वाले भामाशाह जयंती समारोह की रूपरेखा तय की गई। पदाधिकारियों ने जयंती को सफल मनाने के लिए तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि संगठन सामाजिक कुरीतियों के निवारण, उत्थान और सुधार के कार्यों के साथ-साथ वैश्य समाज के व्यापारिक एवं राजनीतिक हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी आनंद गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें उपवर्गों का बंधन तोड़कर वैश्य समाज की मजबूती के लिए एकजुट होना होगा। इससे पहले इस मौके पर युवाओं को जोड़ने के लिए गठित युवा टीम में नितिन गुप्ता को अध्यक्ष व श्याम किशोर पोरवाल बिल्लू को महामंत्री मनोनीत किया गया।

बैठक में नरेश शिवहरे, ओमजी पोरवाल, मनीष गुप्ता, अजय गुप्ता, दिनेश पोरवाल, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, भानु प्रकाश, बिल्लू पोरवाल व प्रदीप गुप्ता सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed