{"_id":"63ffa04eec3583031d043684","slug":"umesh-pals-killers-should-be-hanged-auraiya-news-c-12-1-104608-2023-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Hatyakand: संगठन के सदस्यों ने दिया एडीएम को ज्ञापन, बोले- उमेश पाल के हत्यारों को दी जाए फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Hatyakand: संगठन के सदस्यों ने दिया एडीएम को ज्ञापन, बोले- उमेश पाल के हत्यारों को दी जाए फांसी
Thu, 02 Mar 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:28 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अहिल्याबाई होलकर समाज के सदस्यों ने उमेश पाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज जिले के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के इकलौते गवाह उमेश पाल की निर्मम हत्या पर अहिल्याबाई होलकर समाज सेवा समिति के सदस्यों ने आक्रोश जताया। साथ ही समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
विज्ञापन
मांग है कि उमेश पाल की हत्यारोपियों के खिलाफ फांसी की सजा मिलनी चाहिए। कलक्ट्रेट पहुंचे संगठन के लोगों ने कहा कि सरकार में अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अत्यंत सराहनीय है, लेकिन इस तरह की खतरनाक वारदात कानून व्यवस्था के लिए कड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड के विरुद्ध पाल समाज में व्यापक जनाक्रोश है। इससे आक्रोशित होकर अहिल्याबाई होलकर समाज समिति के सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और अपराधियों को जल्दी से गिरफ्तारी करके सख्त सजा या फांसी सुनाई जाए।
विज्ञापन
साथ ही पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि के तौर पर एक करोड़ रुपये व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग रखी। इस दौरान डॉ. कप्तान सिंह धनगर, जगदीश सिंह, बारेलाल, विद्याराम आदि मौजूद थे। एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने आश्वस्त किया कि ज्ञापन मांग सहित राज्यपाल को भेजा जाएगा।