{"_id":"63864bb58cb9ab27ea448a0e","slug":"ultrasound-operator-accused-of-giving-fake-report-uproar-auraiya-news-knp7309166140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अल्ट्रासाउंड संचालक पर फर्जी रिपोर्ट देने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अल्ट्रासाउंड संचालक पर फर्जी रिपोर्ट देने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
औरैया। बनारसीदास मोहल्ला निवासी महिला को पुराना नुमाइश मैदान स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच में पथरी बताई गई। महिला ने कानपुर में दोबारा जांच कराई तो पथरी गायब मिली। मंगलवार को महिला ने सेंटर पहुंचकर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगा हंगामा किया।
बनारसीदास मोहल्ला निवासी राजाराम की पत्नी पूनम ने बताया कि पेट में दर्द होने के कारण 15 नवंबर को अल्ट्रासाउंड कराया। आरोप है कि संचालक ने फर्जी रिपोर्ट बनाकर पेट में 6.2 एमएम की पथरी बताई। दवा से आराम नहीं मिला तो कानपुर स्थित एक हॉस्पिटल पहुंचीं। वहां डॉक्टर ने दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया तो पेट में पथरी नहीं निकली।
कमजोरी होने की वजह से 10 दिन तक चले इलाज के बाद महिला ने पुरानी नुमाईश मैदान स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचकर हंगामा किया। महिला का कहना है कि इस संबंध में वह डीएम, सीएमओ व एसपी को शिकायती पत्र देगी। ताकि भविष्य में किसी को संचालक गलत रिपोर्ट न दे सकें।