{"_id":"6856fb59df9d2a27340120e9","slug":"two-youths-ran-away-leaving-a-blood-soaked-bsc-student-at-the-hospital-gate-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127695-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खून से लथपथ बीएससी की छात्रा को अस्पताल गेट पर छोड़कर भागे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खून से लथपथ बीएससी की छात्रा को अस्पताल गेट पर छोड़कर भागे दो युवक
Sun, 22 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बे के मातृ एवं शिशु अस्पताल के गेट पर बाइक सवार दो युवक बीएससी की एक छात्रा को खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गए। छात्रा को इस हालत में देख हड़कंप मच गया।
फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी होने पर पुलिस और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस युवकों की खोज के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। छात्रा थाना एरवाकटरा क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
शनिवार दोपहर करीब 12ः53 बजे दो युवक एक छात्रा को बेहोशी की हालत में बाइक से लाए और मातृ शिशु अस्पताल गेट पर छोड़कर भाग गए। छात्रा खून से लथपथ थी। छात्रा की हालत देख स्वास्थ्य कर्मचारी उसे अंदर ले गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी पाकर परिजन और पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने जांच की और छात्रा का मोबाइल कब्जे में ले लिया। उधर, अधिक रक्तस्राव और नब्ज हल्की होने से डॉक्टर ने उसे औरैया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचीं छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी एक कॉलेज में बीएससी में पढ़ती है।
वह सुबह 8ः30 बजे वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज से निकालकर पहले भगत सिंह चौराहे पर गई। वहां दुर्गा जी और साईं मंदिर के दर्शन किए। वह वहां थोड़ी देर रुकी थी, तभी किसी ने प्रसाद में लड्डू दिया। लड्डू खाने के बाद उसे पेट में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। इसके बाद क्या हुआ, उसे याद नहीं है।
छात्रा ने परिजनों को बाइक सवार युवकों के नाम नहीं बताए, लेकिन कहा कि उन युवकों ने उसकी सहायता की है, हालांकि महिला उपनिरीक्षक की पूछताछ में उसने युवकों के नाम बताए हैं। परिजन भी युवकों की जानकारी करने में लगे हैं। उधर, सूचना पर सीओ बिधूना पी.पुनीत मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा की मां से जानकारी की।
सीएचसी अधीक्षक वीपी शाक्य ने बताया कि अस्पताल परिसर में दो युवक एक युवती (छात्रा) को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। रक्तस्राव ज्यादा होने से हालत गंभीर थी, इस कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उधर, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक ने सूचना दी है। परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी बिंदुआें पर जांच कर रही है।