{"_id":"84c7bf8b22b787faacb41996fd2291ec","slug":"two-women-suffered-tppebaji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाएं टप्पेबाजी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाएं टप्पेबाजी का शिकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर दोगुना करने का झांसा देकर टप्पेबाज दो महिलाओं
विज्ञापन
के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। महिलाओं ने जब तक शोर मचाया तब तक
टप्पेबाज फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में मामले का शिकायती पत्र दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा याकूबपुर के ग्राम डमारी निवासी परशुराम दिवाकर की पुत्री मंजू अपने भाई के साथ याकूबपुर बाजार करने आई थी। भाई बाजार में खरीददारी करने चला गया।
इसी दौरान दो टप्पेबाज महिला के पास आए और जेवर दुगुना करने का झांसा दिया। महिला टप्पेबाजों के झांसे में आ गई और दो गुने होने के चक्कर में उसने झुमकी, अंगूठी, पायल, पर्स व मोबाइल टप्पेबाजों को थमा दिए। टप्पेबाजों ने महिला से आंखें बंद करने की बात कही।
जब महिला ने आंखें बंद की तो रफूचक्कर हो गए। दूसरी घटना कस्बा बेला में हुई। यहां पर जैनपुर्वा निवासी बिट्टो पत्नी स्व. जिलेदार रसूलाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी समय एक टप्पेबाज व बाबा महिला के पास आया और भव्षिय की बातें बताकर झांसा दिया कि तुम्हारा जेवर दोगुना हो जाएगा।
महिला बाबा की बात मनाते हुए युवक की बाइक में बैठकर घर गई। उसने घर में रखे जेवर उसे थमा दिए। उसके बाद टप्पेबाज उसे चकमा देकर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में मामले का शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।