{"_id":"69af0df31057ae1a910d70d5","slug":"two-women-heads-will-participate-in-the-conference-of-panchayat-representatives-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140969-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी दो महिला प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी दो महिला प्रधान
Mon, 09 Mar 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रंजना
दिबियापुर। पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा 11 मार्च को नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें जनपद की दो महिला ग्राम प्रधानों को शामिल होने के लिए अधिकृत किया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि ग्राम पंचायत ककराही की प्रधान रंजना व अजीतमल की ग्राम पंचायत जगतपुर की प्रधान साधना सरगम इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। डीपीआरओ एसके यादव ने दोनों महिला प्रधानों को 11 मार्च को नई दिल्ली पहुंचकर सम्मेलन में भाग लेने का निर्देश दिया है।
इस सम्मेलन में देशभर से आईं महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।