{"_id":"64b590d5c3b165f47d045b24","slug":"two-vicious-robbers-arrested-in-police-encounter-auraiya-news-c-211-1-aur1003-687-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
बिधूना कोतवाली पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरों ने 28 जून को सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ की गई लूट की वारदात कबूल की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सदर कोतवाली में जानकारी देते हुए एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि रविवार रात बिधूना कोतवाली पुलिस नगर में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रात करीब दो बजे नकेड़ी पुलिया के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग करने के साथ घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
पकड़े गए युवकों ने अपना नाम दिबियापुर थाना के भट्टा बस्ती निवासी विनोद उर्फ पउआ व औतों निवासी आजम बताया है। इनके पास से एक तमंचा व 1130 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह 28 जून को लोहामंडी के पास जागूपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश राजावत से 20 हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। विनोद व आजम फरार चल रहे थे। इनका एक साथी रईस अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में विनोद पर 10 व आजम पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों शातिर लुटेरे हैं और कुछ दिन पहले कानपुर देहात के मंगलपुर में बैंक के अंदर लूट की वारदात की थी।