{"_id":"67fff8b332da18050e09fe72","slug":"two-trucks-collided-the-driver-trapped-in-the-cabin-was-rescued-auraiya-news-c-211-1-aur1006-124771-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो ट्रकों में भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो ट्रकों में भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक को निकाला
Thu, 17 Apr 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सहार। दिबियापुर-बेला मार्ग पर बुधवार को अलसुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस ने घायल चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना के बाद दूसरा चालक ट्रक लेकर वहां से भाग निकला। हादसा सहार थाना क्षेत्र के पटना गांव में हुआ।
जनपद जालौन के उरई निवासी ट्रक चालक भानु पटेल मंगलवार रात को डंपर में पत्थर लादकर झांसी से बिलख गांव जा रहा था। वह बुधवार को अलसुबह करीब 3:40 बजे सहार थाना क्षेत्र के पटना गांव पहुंचा था। तभी बेला की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक चालक भानु पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रकों की रफ्तार तेज थी। रोशनी के चलते चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए। भानु पटेल ट्रक के केबिन में फंस गए।
जानकारी पाकर सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे चालक भानु को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल को सीएचसी ले गए। इलाज के बाद भानु को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।