{"_id":"64e39e8840f2607b37059246","slug":"two-thieves-arrested-for-stealing-from-a-locked-house-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2082-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंद मकान से चोरी करने में दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंद मकान से चोरी करने में दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के सेहुद में बंद घर से सामान चोरी करने वाले दो चोरों को चोरी के सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को गृहस्वामिनी की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी।
थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि सेहुद निवासी सर्वेश कुमार व अनिल कुमार उर्फ टिल्ले को उपनिरीक्षक पूजा सोलंकी ने हर्राजपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। दोनों चोरों के पास से पिछले दिनों चोरी हुए पीतल के बर्तन, एक गैस सिलेंडर, चोरी के प्रयोग में आने वाली एक कुल्हाड़ी व लोहे की छड़ बरामद की है।
बताया कि गांव सेहुद निवासी ऊषा पत्नी रामबाबू ने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि वह 10 अगस्त से 19 अगस्त तक घर से बाहर थी। जब वह परिवार के साथ लौटी तो कमरे की खिड़की टूटी मिली। घर से काफी सामान गायब था। उसने गांव के कुछ लोगों पर शक जताया था। इसी आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पकड़े गए चोरों ने चोरी की बात स्वीकारी है। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है।