फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two teenagers dancing on a pickup got burnt after getting hit by HT line

Auraiya News: पिकअप पर चढ़कर नाच रहे दो किशोर एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसे

Fri, 08 Mar 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers dancing on a pickup got burnt after getting hit by HT line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव सुभानपुर में शुक्रवार दोपहर कांवड़ियों को लेकर डीजे बजाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। पिकअप पर चढ़कर कुछ लोग नाचने लगे। ऐसे में दो किशोर एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसकर नीचे आ गिरे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया।
गांव सुभानपुर निवासी देबू (13) व अरुण कुमार (15) महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गांव में निकाली जा रही शोभा यात्रा में शामिल थे। बज रहे डीजे के नाच गाने के दौरान दोनों पिकअप पर चढ़ गए। इसी दौरान गली से निकलते हुए देबू व अरुण बिजली की एचटी लाइन के तारों से छू गए। करंट लगने से दोनों झुलस कर पिकअप से नीचे आ गिरे।
विज्ञापन

यह देख शिवरात्रि के उत्सव के बीच खलबली मच गई। परिजन व ग्रामीण दोनों को लेकर अछल्दा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर अमरदीप ने दोनों का उपचार किया। डॉक्टर अमरदीप ने बताया कि दोनों किशोरों को करंट लगा है। उपचार के बाद हालत में सुधार होता देख दोनों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed