फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two sentenced to five years' imprisonment for kidnapping and molestation

Auraiya News: अपहरण व छेड़छाड़ में दो को पांच वर्ष की कैद

Sat, 29 Mar 2025 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two sentenced to five years' imprisonment for kidnapping and molestation
औरैया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मनराज सिंह ने किशोरी के अपहरण व छेड़छाड़ के मामले में दो अभियुक्तों को पांच-पांच वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही 20-20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। न्यायाधीश ने यह फैसला अजीतमल क्षेत्र के ढाई बरस पुराने मामले में दिया।
विज्ञापन

अजीतमल थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण की 14 वर्षीय बेटी दो अक्तूबर 2022 को दिन में करीब ग्यारह बजे बकरी चराने जंगल गई थी। तभी घाटमपुर ईंट भट्ठा पर रहने वाला इरफान व सत्तार चौपहिया वाहन से वहां पर आ धमके और बकरी चरा रही किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर अपहृत कर लिया। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की और भट्ठे के पास किशोरी को छोड़ गए।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पुलिस ने कानपुर के घाटमपुर आंछी मोहाल पुरवा निवासी इरफान व सत्तार खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बाद में विवेचक ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। पक्ष व विपक्ष को सुनने के बाद न्यायाधीश मनराज सिंह ने दोनों को दोषी करार दिया। साथ ही उन्होंने इरफान खान व सत्तार खान को पांच-पांच वर्ष का कठोर कारावास व 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। कोर्ट ने वसूले अर्थदंड की आधी रकम पीड़िता को अदा करने का भी आदेश दिया। दोनों अभियुक्तों को जिला कारागार इटावा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed