फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two roads will be high in Narayanpur, will get rid of water logging

नारायनपुर की ऊंची होंगी दो सड़के, जलभराव से मिलेगी निजात

Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two roads will be high in Narayanpur, will get rid of water logging
फोटो08एयूआरपी18- दूषित पानी से गुजरता स्कूटी सवार। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के नारायनपुर मोहल्ले में वर्षों से जलभराव की समस्या है। बारिश के दिनों में यहां के हालात और बुरे हो जाते है। स्थानीय लोगों ने विधायक से समस्या निजात की मांग उठाई थी। विधायक ने नगर पालिका से प्रस्ताव तैयार कर दो सड़कें ऊंची कराने की बात कही थी। इस पर नगर पालिका ने स्वीकृति दी है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नारायनपुर मोहल्ले के सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। मोहल्ले में जलनिकासी का प्रबंध न होने और मेन रोड से गलियों की सड़कें काफी नीचे होने से जलभराव रहता है। जलभराव के कारण मोहल्ले में बीमारियां भी फैल रही हैं। स्थानीय लोगों ने सदर विधायक गुड़िया कठेरिया से समस्या निजात की मांग की थी।
विज्ञापन

विधायक ने पिछले दिनों निरीक्षण भी किया था और जल्द ही समस्या निजात का आश्वासन दिया था। विधायक के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका ने इस्टीमेट बनाकर गलियां ऊंची कराने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही इस समस्या का निस्तारण हो सकेगा। इधर मोहल्ले के पप्पू सेंगर, प्रभाकर पोरवाल, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव, प्रदीप सेठ व डॉ. अजय गुप्ता समेत अन्य लोगों ने बताया कि बारिश से पहले समस्या दूर नहीं हुई तो संक्रामक बीमारियां फैलने का डर है।

नारायनपुर में दो गलियां मेन रोड से नीचे है। जिस कारण जल सप्लाई के समय पानी भर जाता है। समय-समय पर सफाई कराई जाती है। गलियों का एस्टीमेट बन गया है। इसकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-बलवीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed