फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two panchayat members left SP with supporters

दो पंचायत सदस्यों ने समर्थकों के साथ सपा छोड़ी

Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two panchayat members left SP with supporters
पार्टी छोड़ने की घोषणा करते रवि राजपूत व प्रशांत पाल। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के दो जिला पंचायत सदस्यों ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है।  पंचायत सदस्यों ने पार्टी में अनुशासनहीनता का माहौल और बडे़ नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।   जिला पंचायत सदस्य नीलम राजपूत, उनके पति रवि राजपूत और प्रशांत पाल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि काफी दिनों से पार्टी में अनुशासनहीनता का माहौल चल रहा है। इससे पार्टी में घुटन हो रही है।
विज्ञापन


सदस्य नीलम राजपूत के पति रवि राजपूत ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से सपा का निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। मगर कुछ दिनों से उन लोगों की पार्टी में उपेक्षा की जा रही है। कार्यकर्ताओं के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार अब बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। इससे पार्टी में रहना संभव नहीं है। इसलिए वे समर्थकों के साथ सपा से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस्तीफा देने के बाद दोनों सदस्यों ने फिलहाल किसी पार्टी में जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओँ और सहयोगियों के साथ विचार विमर्श के बाद नई पार्टी में जाने में की घोषणा की जाएगी। उनके साथ भुवन प्रकाश, सुनील कुमार, छविनाथ, नरेश राजपूत, शिव कुमार वर्मा, अजय वर्मा, देवकी नंदन, अरविंद पाल, केदार सिंह राजपूत, आशू चौहान, शिंटू पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed