फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two neighborhoods face water shortage amid festival season, as pipelines burst

Auraiya News: त्योहार के बीच दो मोहल्लों में पानी का संकट, पाइपलाइन फटी

Sun, 19 Oct 2025 10:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Two neighborhoods face water shortage amid festival season, as pipelines burst
फोटो-19एयूआरपी20- फटी अंडरग्राउंड पाइपलाइन की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
औरैया। शहर के ब्लॉक गेट के सामने शनिवार को पानी की अंडरग्राउंड पाइपलाइन एकाएक वाहनों के निकलने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार सुबह सप्लाई आने पर मेनलाइन होने की वजह से काफी तादाद में पानी नालियों में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पालिका के कर्मी पहुंचे। इसके बाद सड़क की खोदाई करते हुए पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू हुआ। लेकिन इस सब के बीच तीन मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंची।
विज्ञापन

शहर से ब्लॉक गेट से गुरुहाई, सत्तेश्वर व बहनटोला जुड़े हुए हैं। यहां से निकली पानी की अंडरग्राउंड लाइन से इन मोहल्लों को सप्लाई जाती है। शनिवार शाम ब्लॉक गेट के सामने पाइपलाइन में लीकेज हो गया। वाहनों के आवागमन के बीच पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार तड़के पंप व टंकी से छोड़ी गई सप्लाई का पानी लीकेज के चलते नालियों में बह गया। वहीं, तीन मोहल्लों के करीब 500 घरों में रविवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं पहुंची। ऐसे में लोगों ने अपने आस-पड़ोस के हैंडपंपों व सबमर्सिबल का सहारा लिया। दीपावली त्योहार के बीच पानी की सप्लाई न आने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हालांकि शिकायत पर पालिका का अमला हरकत में आया। रविवार सुबह से देर शाम तक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। विधिवत पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed