{"_id":"5ebc1e928ebc3e907e5a7dd6","slug":"two-more-corona-positives-found-now-active-patient-eight-auraiya-news-knp5599729171","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में दो और संक्रमित मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची आठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में दो और संक्रमित मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची आठ
विज्ञापन
फोटो 13एयूआरपी 04- मुकुटपुर गांव में अपने बच्चों के साथ खड़ी कोरोना संक्रमित महिला
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मुकुटपुर गांव के रहने वाले यह दोनों लोग आठ मई को अहमदाबाद से लौटे थे। पॉजिटिव मिले दोनों मरीजों को कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल इन्हें सौ शय्या जिला अस्पताल में रखा गया हैं। तिर्वा में अब एक्टिव मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है, इनमें रम्पुरा गांव के तीन व मुकुटपुर गांव के पांच हैं। मालूम हो कि औरैया में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 21 केस सामने आ चुके हैं, इनमें 13 ठीक हो चुके हैं। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या आठ है।
डीएम अभिषेक सिंह ने बुधवार को दोपहर बताया कि दो और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीज में एक 10 वर्षीय बालक है, जो मुकुटपुर निवासी साड़ी की छपाई करने वाले कोरोना संक्रमित मरीज का छोटा भाई है। जबकि दूसरी महिला है,
विज्ञापन
जो इन्हीं लोगों के साथ आठ मई को अहमदाबाद से लौटी थी। उन्होंने बताया कि 10 मई को मुकुटपुर गांव में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर इन सबको को क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए थे, जिसमें दो नए केस सामने आए हैं। दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों को कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजा जा रहा है।
कोरोना मामले में जिला प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अहमदाबाद से लौटे 21 लोगों के 11 मई को सैंपल लेकर सिर्फ पांच लोगों को अस्पताल में रोककर शेष 17 लोगों को होम क्वारंटीन करते हुए गांव भेज दिया था।
इन 17 में जब एक महिला की रिपोर्ट 13 मई को कोरोना संक्रमित आई तो स्वास्थ्य विभाग ने उसे तलाशना शुरू किया, जिस पर वह महिला गांव में मिली। अब इस महिला से इन दो दिनों के अंतराल में जितने लोगों ने भी मुलाकात की होगी, उन सबकी जांच की कराई जाएगी।
इस संबंध में डीएम अभिषेक सिंह ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग से चूक हुई है। जब तक सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक संदिग्ध को होम क्वारंटीन नहीं किया जाना चाहिए था। इस मामले में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को तलब किया है।
औरैया। मंगलवार को मुकुटपुर गांव के 21 समेत 41 जांच सैंपल भेजा गया था। इसमें से बुधवार को 39 की जांच रिपोर्ट निगेटिव, जबकि दो की पॉजिटिव आई है। निगेटिव रिपोर्ट वाले सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है, 14 दिन तक सभी होम क्वारंटीन रहेंगे।