फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two miscreants shot in the leg in an encounter; six arrested.

Auraiya News: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, छह गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 02 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants shot in the leg in an encounter; six arrested.
फोटो-49- गिरफ्तार किए गए बदमाश। स्रोत पुलिस
औरैया। बिधूना कोतवाली व बेला थाना पुलिस की मंगलवार रात गश्त के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से कन्नौज और मैनपुरी के दो बदमाश जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

उनके चार अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने जिले में आठ जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी के 7.15 लाख रुपये नकद, चोरी के जेवर, असलहे और गाड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बेला-बिधूना रोड पर गांव डहारियापुर जाने वाले संपर्क मार्ग के पास झाड़ियों में कुछ बदमाश चोरी के माल और रुपयों का बंटवारा कर रहे हैं। पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पैर में गोली लगने से कन्नौज स्थित थाना सौरिख क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी मोमीन व मैनपुरी स्थित थाना किशनी क्षेत्र के गांव हरीपुर निवासी विकास उर्फ गौरव घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
इसके बाद पुलिस ने आसपास चेकिंग की तो उनके चार अन्य साथी बिधूना कस्बा के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अमन सविता, मैनपुरी थाना व कस्बा बेवर के मोहल्ला धनकरी निवासी अकरम अली व इमरान खान और थाना बेवर क्षेत्र के गांव पुरइया निवासी रोहित राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, दोनों घायलों को पुलिस बिधूना सीएचसी ले गई। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
------
मोमीन पर 16 और विकास पर दर्ज हैं नौ मामले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से मोमीन पर पहले से विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर जैसी धाराओं के 16 मामले और विकास पर नौ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अमन सविता पर सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

-----
रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम



औरैया। चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी वारदात के पहले रेकी कर पता करते थे कि कौन सा मकान सूना है। इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के रोकने पर घर के किसी सदस्य के बीमार होने का हवाला देकर निकल जाते थे।

----
इन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा
गिरोह ने पूछताछ में बिधूना, बेला, कुदरकोट और फफूंद थाना क्षेत्रों में की गई चोरी की आठ बड़ी वारदातों को कबूला है।
21 अप्रैल- बंथरा बाजार बिधूना में मकान का ताला तोड़कर 67 हजार रुपये और सामान की चोरी।
नौ मई- मोहल्ला सूरजपुर बिधूना में मकान से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी साफ की।
11 मई- कस्बा बेला में सेंट्रल बैंक के पीछे एक घर से चांदी की पायल व मंगलसूत्र उड़ाया।
21 मई- कुदरकोट के ग्राम चन्हैया में एक घर से जेवरात और 10 हजार रुपये नकद।
23 मई- फफूंद के गांव मुढ़ी में मकान का जंगला तोड़कर अलमारी से कीमती जेवरात चोरी किए।
31 मई- तिर्वा रोड कस्बा बेला के एक मकान से जेवरात की चोरी।
एक जून- गांव खरगपुर में ताला तोड़कर जेवर व 39 हजार रुपये नकद उड़ाए।
16 जून- कस्बा के मोहल्ला सूरजपुर में ही एक अन्य मकान से जेवरात व 15 हजार रुपये नकद पार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed