फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two lakh stolen by breaking the trunk of a retired soldier's scooter

Auraiya News: सेवानिवृत्त फौजी की स्कूटर की डिकी तोड़कर दो लाख की चोरी

Wed, 05 Apr 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two lakh stolen by breaking the trunk of a retired soldier's scooter
सेवानिवृत्त फौजी की स्कूटर की डिकी तोड़कर दो लाख की चोरी
विज्ञापन

जहानाबाद। कस्बे के श्री राजराजेश्वर बड़े बाबा मंदिर के गेट के पास सेवानिवृत्त फौजी के खड़े स्कूटर की डिकी का लॉक तोड़कर शातिरों ने दो लाख की रकम पार कर दी। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के कहिंजरा गांव निवासी फौजी करुणा शंकर मिश्रा बुधवार भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोड़ा जहानाबाद आए थे। बैंक से दो लाख रुपये निकाले। स्कूटर की डिकी में रुपये रख लॉक लगाया। इसके बाद ब्रह्रमनगर स्थित राजराजेश्वर धाम मंदिर के गेट पर स्कूटर खड़ा किया। मंदिर से दर्शन करने के बाद लौटे तो डिकी खुली देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक के रास्ते पर सीसीटीवी कैमर में फुटेज खंगाला। एक गेस्टहाउस में लगे सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे हैंं। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

तीन दिन से युवती लापता, रिपोर्ट
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती तीन अप्रैल की सुबह किसी काम से घर से निकली थी। काफी खोजबीन की गई। कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed