फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two lakh rupees and goods stolen from grocery store

Auraiya News: परचून की दुकान से दो लाख व सामान चोरी

Fri, 18 Jul 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees and goods stolen from grocery store
दुकान में बिखरा सामान। - फोटो : दुकान में बिखरा सामान।
बिधूना। कीरतपुर गांव में पड़ोसी के दोमंजिला भवन से चढ़कर चोरों ने बगल के मकान में परचून की दुकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान में रखी दो लाख की नकदी व अन्य सामान समेट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद चोर मकान के पीछे दीवार से साड़ी के सहारे उतरकर भाग गए। पीड़ित परिवार बच्चों के साथ सोता रहा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में मुंह बांधकर दो चोर अंदर जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


गांव कीरतपुर में बेला मार्ग पर श्रीनिवास पोरवाल की थोक व फुटकर सामान की परचून की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर वह मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए। रात में पत्नी शिखा व तीन बच्चों के साथ सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सुबह 5ः30 बजे उठे तो मकान के ऊपर जाली वाला गेट खुला पड़ा था। सीढि़यों का गेट खुला देख वह दुकान में गए तो सामान बिखरा पड़ा मिला। गोलक में रखे दो लाख रुपये गायब थे। दुकान से करीब 50 हजार सामान भी गायब मिला।
दुकानदार ने बताया कि जब उसने बाहर निकलकर देखा तो साड़ी के सहारे चोरों के उतरने के निशान मिले और साड़ी पीछे लटकती मिली। चौकी बदनपुर पुलिस व कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच की। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।




शिक्षक के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा
बिधूना। पिछले दिनों कस्बे में शिक्षक के मकान में धावा बोलकर चोरों ने 8.40 लाख रुपये व सोने के बिस्किट चोरी कर लिए थे। इस घटना का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इसके अलावा कस्बे के अस्पताल के पास से पिछले दिनों एक बाइक चोरी हुई थी। पुलिस का दावा है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed