फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two inspectors line up in battle with villagers

पुलिस की पिटाई के विरोध में ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय डीएम को ज्ञापन सौंपा

Thu, 14 May 2020 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Two inspectors line up in battle with villagers
फोटो 14एयूआरपी14- ग्रामीणों के साथ न्याय के लिए धरना प्रदर्शन की जानकारी देते जिला पंचायत अध्यक्ष द - फोटो : AURAIYA
अयाना गांव में नौ मई को आरोपी को पकड़ने गई अयाना थाने की पुलिस पर ग्रामीणों के साथ मारपीट व अभद्रता की शिकायत मिलने पर एसपी सुनीत ने गुरुवार की देर रात थाने के दो एसआई हितेश चंद्र और संजय दत्त को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही मामले की जांच एएसपी कमलेश दीक्षित को सौैंपी है। एसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि इसी मामले में आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह राजावत की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन देकर पुलिस वालों पर बिना वजह मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। माना जा रहा है कि इसी के बाद दोनों दरोगा पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

अयाना गांव में नौ मई को पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस जिसे टॉप टेन का अपराधी बताकर पकड़ने गई थी, गांव वाले उसे निर्दोष बता रहे हैं। साथ ही पुलिस पर बिना वजह गांव वालों को दौड़ा-दौड़कर पीटने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह राजावत की अगुवाई में दो ट्रैक्टरों पर सवार तकरीबन 50 ग्रामीणों ने डीएम आवास के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन डीएम को सिलसिले वार सारी बात बताई।
साथ ही मारपीट करने वाले दरोगा व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस पर डीएम ने जांच कराकर कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस मामले में दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई न होने पर 16 मई से जिला मुख्यालय ककोर में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इस मामले में एसपी ने देर रात अयाना थाने के दोनों दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
अयाना गांव ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि नौ मई को सुबह सब्जी मंडी में सिपाही सिद्धार्थ कुमार और तोमेश कुमार आए।
सब्जी दुकानदारों को मारपीट भगाने लगे। गांव के लोकेंद्र सिंह के हस्तक्षेप करने पर मारपीट पर आमादा होने लगे। इस बीच कुछ लोगों के सामने आने पर सिपाही चले गए। उसी दिन शाम को कार से आए पुलिस वालों ने लोकेंद्र सिंह पकड़कर ले जाने लगे। इस पर उन लोगों ने कार घेर लिया।
बाद में पुलिस लोकेंद्र को थाने ले गई। शाम लगभग 5:45 बजे एसआई हितेश, एसआई संजय दत्त, एसआई सौप्रसाद समेत छह पुलिस कर्मी शराब के नशे में गांव आए और घूम-घूमकर ग्रामीणों को लाठियों से पीटा।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से अयाना निवासी देवेंद्र (50) पुत्र कमलस्वरूप, हुकुम (87) पुत्र जसवंत सिंह, सरिता सिंह (49) पुत्री राजपाल, पूरन सिंह (65) पुत्र स्व. करन सिंह,

ब्रजभान सिंह (60) पुत्र स्व.श्रीपत सिंह, दिञशराज सिंह (62) पुत्र रणवीर सिंह, कुमारी आकांक्षा (22) पुत्री दिनेश सिंह, विट्टन (65) पत्नी जितवार सिंह, ओम प्रकाश (38) पुत्र हरवंश सिंह को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed