फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two huts burnt to ashes due to the spark of the stove

Auraiya News: चूल्हे की चिंगारी से जलकर राख हुईं दो झोपड़ियां

Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two huts burnt to ashes due to the spark of the stove
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढिकियापुर के मजरा जोगी डेरा में सोमवार दोपहर दो बजे के करीब एक झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। पास में स्थित अन्य झोपड़ी तक भी आग पहुंच गई। गृहस्थी का सारा सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अन्य झोपड़ियां आग की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन


जोगी डेरा में मिर्चानाथ के दोनों पुत्र संजू नाथ और मनोज नाथ झोपड़ी बनाकर कई वर्षों से रह रहे हैं। सोमवार की दोपहर मनोज की पत्नी ने झोपड़ी के अंदर चूल्हे पर खाना पकाने के लिए चूल्हा जलाया। इसके बाद लकड़ी लेने चली गई। कुछ ही देर बाद झोपड़ी में आग लग गई। आग ने उसकी और संजू नाथ की झोपड़ी को राख में तब्दील कर दिया। झोपड़ी के पास खड़ी मनोज नाथ की साइकिल भी आग की चपेट में आ गई। लपटें देखकर आस पड़ोस के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन

घरों से बाल्टी लाकर पानी डालने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग में दोनों परिवारों का सारा राशन व हजारों की कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल राजशेखर ने बताया मौके का मुआयना करते हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed