फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two groups of students clashed, accused of robbing an auto-riding couple

छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, आटो सवार दंपती से मारपीट लूट का आरोप

Tue, 12 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students clashed, accused of robbing an auto-riding couple
फोटो11एयूआरपी-36 थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी देते दंपती। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। मानसई इंटर कॉलेज कंचौसी से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के दो गुट पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। रास्ते से गुजर रहे ऑटो सवार दंपती एवं परिजनों से मारपीट हुई। दंपती ने लूटपाट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कालेज रोड सेहुद के पास सोमवार शाम छह बजे के करीब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हो गए। उसी रास्ते से गुजर रहे ऑटो सवार दंपती एवं उनके परिजनों से भी छात्रों ने रोककर मारपीट की।
विज्ञापन

ऑटो सवार चंद्रप्रकाश निवासी मुरैथा इकदिल जिला इटावा एवं उनकी पत्नी सरोजनी ने बताया कि मधवापुर कंचौसी निवासी उनके भांजे की चार अप्रैल को शादी थी। वह बहू दिखाई की रस्म पूरी कर ऑटो से परिजनों के साथ गांव आ रहे थे। ऑटो में उनके साथ साले रविंद्र एवं भाई पिंटू सवार थे। दो युवकों ने ऑटो रोककर चढ़ने का प्रयास किया। जब मना किया तो अन्य साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मारपीट कर गले में सोने की जंजीर और पत्नी के गहने लूट लिए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो संदिग्धों को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई।

बताया जा रहा है कि छात्रों के दोनों गुट कक्षा 12वीं के छात्र हैं। पुराने विवाद को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई। छात्रों का एक गुट दिबियापुर के समीप गांव गुमानी का पुरवा एवं दूसरा गुट गांव जमुहां दिबियापुर का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed