फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two groups clash over hoisting the flag at Sati temple, video goes viral

Auraiya News: सती मंदिर में झंडा चढ़ाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल

Sat, 28 Mar 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 28 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over hoisting the flag at Sati temple, video goes viral
अछल्दा। थाना क्षेत्र की ईटैली चौकी क्षेत्र में प्रसिद्ध सती मंदिर में शुक्रवार दोपहर पहले झंडा चढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें कुछ लोग डंडे से लोगों को पीटते दिख रहे हैं, जबकि एक युवती के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी महिपाल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब पौने चार बजे उनके रिश्ते में भाई विश्वनाथ के जवारे मंदिर आ रहे थे। इसी दौरान एक अन्य पक्ष भी झंडा चढ़ाने के लिए वहां पहुंच गया। मंदिर में भीड़ होने के कारण दोनों पक्षों के बीच पहले झंडा कौन चढ़ाएगा इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते वहां लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुजारी और ग्रामीणों के अनुसार, सती मंदिर पर पुरानी परंपरा रही है कि यहां एक विशेष समुदाय के लोग भी झंडा चढ़ाने आते हैं। शुक्रवार को हुए विवाद में भी एक पक्ष इसी समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा फोर्स के साथ मौके पहुंचे। घटना को लेकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। वीडियो में घायल दिख रहे लोग सीएचसी नहीं पहुंचे। घायलों ने निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शाम को एसपी अभिषेक भारती भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी। घायलों को पता लगाया जा रहा है। दो युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-आलोक मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed