{"_id":"6787fd7f3d795630110ef79b","slug":"two-friends-killed-two-injured-in-road-accident-in-kargil-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121211-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: करगिल में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: करगिल में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, दो घायल
Wed, 15 Jan 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन।
- फोटो : शोकाकुल परिजन।
अजीतमल (औरैया)। करगिल के सिलीकीची क्षेत्र में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में अजीतमल के चार युवक घायल हो गए। इनमें दो युवक शिवम सविता और गोलू की मौत हो गई।
चारों दोस्त अपने साथी की स्कार्पियो लेकर घूमने गए थे। जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवार शोक में डूबे हैं। वह शव आने का इंतजार कर रहे है। वाहन की टक्कर से उनकी गाड़ी खाई में जा गिरी थी।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी नकुल सिंह तोमर रविवार को बाबरपुर के मोहल्ला विद्यानगर में रहने वाले अपने साथी ऋषि दुबे की स्कार्पियो ले गया था। उसने कहा था कि उसे वैष्णो देवी जाना है।
विज्ञापन
स्कार्पियो लेकर वह अपने दोस्त जैनपुर गांव निवासी सीटू उर्फ कमल व बहादुरपुर ऊंचा गांव निवासी शिवम सविता (25) को साथ लेकर नोएडा के लिए निकला था।
इसके बाद उन्होंने वहां रह रहे जैनपुर गांव निवासी गोलू (20) को भी साथ ले लिया। चारों दोस्त सोमवार को जम्मू से करगिल के लिए निकल गए। इसी दौरान सिलीकीची क्षेत्र में सामने से आ रहे किसी वाहन से उनकी स्कार्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन कई फीट गहरी खाई में जा गिरे।
स्थानीय प्रशासन ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल नकुल से जानकारी लेकर पुलिस ने मंगलवार को उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। परिजनों की माने तो शिवम सविता और गोलू को स्थानीय चिकित्सकों ने मृत घोषित किया गया है। उनके शव गांव लाए जाएंगे।
-- --
सदर विधायक का ड्राइवर था शिवम
हादसे में जान गंवाने वाला शिवम सविता सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के यहां वाहन चालक था। तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ा था। शिवम के चाचा विनय कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार को हादसे की जानकारी मिली है। मौत की खबर से परिवार में मातम छाया है। परिजन श्रीनगर के लिए निकल गए हैं। शिवम शादीशुदा था।
कपड़े का व्यापारी था गोलू
मृतक गोलू का परिवार कानपुर देहात के रनिया का रहने वाला है। करीब 20 वर्ष पहले मृतक के पिता प्रदीप क्षेत्र के ग्राम रतनीपुर में मकान बनाकर रहने लगे थे। इसके बाद वह नोएडा में फुटपाथ पर कपड़े बेचने का काम करने लगे। वहीं पर मकान बनाकर रहने लगे हैंं। मृतक गोलू भी उनके साथ नोएडा में ही रहता था। जहां से वह अपने दोस्तों के साथ घूमने की कहकर घर से निकला था। रतनीपुर स्थित मकान पर ताला पड़ा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि गोलू का बड़ा भाई दीपक और बहन रोशनी है। मृतक गोलू बीच का था। वह कपड़े का व्यापार करता था।