{"_id":"61dc7d4c7906e77c6b7aa08c","slug":"two-fertilizer-shops-suspended-for-irregularities-auraiya-news-knp674649793","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता मिलने पर दो उर्वरक की दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता मिलने पर दो उर्वरक की दुकानें निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला कृषि अधिकारी ने सोमवार को बिधूना क्षेत्र में 10 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर दो दुकानों को निलंबित किया है। उन्होंने विक्रेताओं को तय रेट पर उर्वरक की बिक्री करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बिधूना तहसील क्षेत्र के उमरैन, एरवाकटरा, कुदरकोट में 10 दुकानों का निरीक्षण किया। उमरैन के गुलरहे खाद भंडार में मौके पर मौजूद स्टाक और पॉश मशीन के दर्ज स्टॉक में अंतर मिला। इसी तरह उमरैन में किसान बीज भंडार की दुकान बंद मिली। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान बीज भंडार में छह जनवरी को 49 टन का स्टॉक था।
सोमवार को निरीक्षण में दुकान बंद मिलने के साथ ही ऑनलाइन स्टाक शून्य दिखा रहा है। दोनों दुकानों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के उर्वरक विक्रेता को तय रेट पर यूरिया की बिक्री करने की हिदायत दी है। कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता अथवा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है।