फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two drop necessary for life , no matter what the compulsion

जिदंगी के लिए दो बूंद जरुरी, चाहे जो मजबूरी

Sat, 17 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 17 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two drop necessary for life , no matter what the compulsion

रविवार 18 जनवरी पोलियो दिवस पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर पोलियो ड्राफ्ट पिलाने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो रैली निकाली गई। इसमें जिलेभर के लोगों से अपने बच्चों को पोलियो ड्राफ्ट पिलाने की अपील की गई।

विज्ञापन

 
रैली का शुभारंभ मुख्यचिकित्साधिकारी डा. एनकेएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरानी कलेक्ट्रेट से रवाना हुई रैली में नन्हें मुन्ने स्कूली बच्चे भीषण ठंड से सिकुड़ने के बाद भी बैनर, पोस्टर व पट्टिकाएं हाथों में लेकर लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति प्रेरित करते दिखे।
विज्ञापन

 
इस मौके पर सीएमओ डा. यादव ने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी आवश्यक है। इसके लिए 18 जनवरी को पोलियो दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस दिन सभी लोग अपने बच्चों को बूथों में लाकर पोलियो खुराक जरुर पिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरुकता रैली युमना रोड, सुभाष चौक चौराहा, संजय गेट चौराहा से होती हुई जिला अस्पताल पर जाकर समाप्त हुई। रैली में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विनोद सागर, डीटीओ डा. श्याम सूरी, डीसीएमओ अशोक कटियार सहित स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

:
पोलियो दिवस पर खुलेंगे स्कूल - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास ने 18 जनवरी पोलियो दिवस के दिन जनपद के सभी विद्यालय खोले जाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि उक्त दिवस में मेन्यू के अनुसार मध्यान भोजन भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed