फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two drivers were fined for overtaking at a crossroads.

Auraiya News: ओवरटेकिंग को लेकर चौराहे पर चालकों में मारपीट, दो का चालान

Fri, 20 Feb 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 20 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two drivers were fined for overtaking at a crossroads.
कुदरकोट (औरैया)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को ओवरटेक करने की होड़ दो चालकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद इटावा के आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। बाद में आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां जमानत पर चेतावनी के साथ दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भरथना की ओर से कुदरकोट आ रहीं दो गाड़ियों में आगे निकलने को लेकर ठन गई थी। इस बीच गाड़ियां आपस में हल्की टकरा भी गईं, इससे गुस्साए चालक एक-दूसरे का पीछा करते हुए गांव कुदरकोट स्थित मुख्य चौराहे तक आ पहुंचे। बीच चौराहे पर गाड़ियां रोककर दोनों पक्षों में झड़प और खींचतान शुरू हो गई। अचानक हुए इस हंगामे को देख राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राम मगन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इटावा के सरैया निवासी गौरव मिश्रा और गांव नगला गिरंद निवासी ब्रजेंद्र सिंह चौहान हिरासत में लेकर थाने में ले गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। बाद में दोनों बिधूना स्थित एसडीएम कोर्ट में ले जाया गया। इसके बाद जमानत पर चेतावनी के साथ दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed