{"_id":"69331c1dfdf4a1c3e70644d7","slug":"two-children-fell-ill-after-consuming-cough-syrup-in-auraiya-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: औरैया में कफ सिरप पीने के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: औरैया में कफ सिरप पीने के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा सैफई रेफर
Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजला नेटवर्क, बिधूना (औरैया)
अमर उजला नेटवर्क, बिधूना (औरैया)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
सार
बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे बच्चे का भी उपचार चल रहा है। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को पटना बेला निवासी सचिन कुमार, पत्नी नेहा और 18 माह के बेटे रोहन और सात माह के सोहन समेत परिजनों के साथ एरवाकटरा क्षेत्र के दोबा गांव में छोटे बेटे का मुंडन कराने पहुंचे थे। मुंडन संस्कार के बाद अधिकांश रिश्तेदार लौट गए, जबकि सचिन अपने परिवार के साथ नगला कहारन थाना ऐरवा कटरा स्थित साढ़ू के घर रुक गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह अचानक दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि खांसी बढ़ने पर परिजनों ने दोनों को कफ सिरप पिलाया, जिसके बाद उनकी हालत और भी गंभीर हो गई। आनन-फानन में बच्चों को लगभग 4:20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने जांच के बाद 18 माह लगभग के रोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सात माह के सोहन की हालत नाज़ुक देखते हुए उसे तत्काल सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। परिजनों ने रोहन के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को पैतृक गांव पटना बेला ले गए। पुलिस मामले की जानकारी के बाद स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन