फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two children died after drowning in the Pandu River.

Auraiya News: पांडु नदी में डूबने से दो बालकों की मौत

Mon, 08 Jun 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two children died after drowning in the Pandu River.
फोटो-34-विष्णु। फाइल फोटो - फोटो : 1
बेला (औरैया)। थानाक्षेत्र के गांव पुरवा भवन में रविवार पांडु नदी के किनारे परिजन के साथ बकरी चराने निकले रिश्ते में भाई आठ साल के दो बालक नदी में डूब गए।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि दोनों नहाने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। परिजन तलाश करते हुए नदी के पास पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों रिश्ते में मामा व बुआ के बेटे हैं।
विज्ञापन




गांव पुरवा भवन निवासी धीरेंद्र का बेटा विष्णु (8) था। इन दिनों धीरेंद्र की सहार थाना क्षेत्र के पुरवा हरजू निवासी बहन सरिता का बेटा अंश (8) अपनी ननिहाल आया हुआ था। रविवार सुबह करीब आठ बजे धीरेंद्र का भाई धर्मेंद्र जानवर चराने के लिए घर से निकला था। विष्णु व अंश भी उसके साथ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी किनारे जानवर चराने के दौरान दोनों बालक अचानक लापता हो गए। धर्मेंद्र को लगा कि दोनों बालक घर चले गए होंगे। उन्होंने घर में फोन कर बच्चों के बारे में पूछा। घर न पहुंचने की जानकारी पर धर्मेंद्र को दोनों के नदी में डूबने की आशंका हुई और वह नदी में कूद गया। तब तक अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर परिजन निजी अस्पताल ले गए।



वहां से दोनों को गंभीर हालत में कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजन विष्णु के शव को लेकर गांव पुरवा भवन चले गए। इसके बाद अंश के परिजन उसका शव गांव पुरवा हरजू ले गए।
इस दौरान दोपहर बाद करीब तीन बजे पुलिस को हादसे की जानकारी हुई। पुलिस व तहसील प्रशासन दोनों के गांव में पहुंचा। परिजन से हादसे के बाद पूछताछ की। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया परिजन को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहसील के अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर आर्थिक मदद के लिए रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।




----



तीन बहनों में इकलौता था अंश



गर्मी की छुट्टी होने के बाद अंश परिवार के साथ 27 मई को अपनी ननिहाल गया था। वह तीन बहनों में इकलौता था। उसकी मौत के बाद मां व अन्य परिजन बेसुध हो गए। विष्णु दो भाइयों में बड़ा था। वह निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था।

फोटो-34-विष्णु। फाइल फोटो

फोटो-34-विष्णु। फाइल फोटो- फोटो : 1

फोटो-34-विष्णु। फाइल फोटो

फोटो-34-विष्णु। फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed