{"_id":"69541b5c29dc4d9639069fd9","slug":"two-blos-removed-for-casting-duplicate-votes-auraiya-news-c-211-1-aur1006-136981-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डुप्लीकेट वोटों के मामले में हटाए गए दो बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डुप्लीकेट वोटों के मामले में हटाए गए दो बीएलओ
Wed, 31 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचक नामावली का अनंतिम प्रकाशन हो चुका है। सामने आ रही त्रुटियों को लेकर अब बीएलओ पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। इस कड़ी में ढिकियापुर ग्राम पंचायत में डुप्लीकेट वोटों के मामले में दो बीएलओ को हटाया गया है।
पंचायत निर्वाचक नामावली की अनंतिम मतदाता सूची में ग्राम पंचायत ढिकियापुर में अनियमितता सामने आई हैं। 10 सितंबर को डुप्लीकेट व फर्जी मतदाताओं की शिकायत एक ग्रामीण ने की थी। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने नायब तहसीलदार व लेखपाल को जांच सौंपी थी। अभी हाल ही में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अनंतिम सूची जारी कर दी गई है।
इसमें डुप्लीकेट व फर्जी मतदाताओं के नाम जस के तस पाए गए हैं। ऐसे में एसडीएम ने भाग संख्या-47 प्राथमिक विद्यालय कंचौसी बाजार के बीएलओ प्रदीप कुशवाहा व भाग संख्या-48 मानस इंटर कॉलेज के बीएलओ प्रदीप गुप्ता को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
दूसरे बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपते हुए ग्राम पंचायत व नगर पंचायत में दोनों जगह अंकित मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ढिकियापुर से सामने आए इस मामले खास बात तो यह रही कि स्वयं बीएलओ का ग्राम पंचायत व नगर पंचायत दोनों जगह वोट पाया गया।
ढिकियापुर में तैनात दो बूथों के बीएलओ को हटा दिया गया है। नये को तैनाती दी गई है। चिह्नित वोटों के नाम हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
-गरिमा सोनकिया, एसडीएम बिधूना