फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two bikes collide head-on, two dead

Auraiya News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत

Mon, 01 Apr 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide head-on, two dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर सोमवार शाम डोरी का पुर्वा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस चारों घायलों को सीएचसी अजीतमल ले गई। जहां डॉक्टर ने एक युवक व एक किशोर को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायलों को सैफई के लिए रेफर कर दिया।
गांव सलैया बखरिया निवासी मोहित (15) पुत्र सुनील सोमवार की शाम खेत पर काम कर रहा था। तभी उसका मित्र शिवम (20) पुत्र राजू दोहरे बाइक से खेत पर जा पहुंचा। दोनों बाइक से मुरादगंज के लिए निकले। वहीं रजबहापुर-सहबाजपुर मुरादगंज निवासी सचिन (18) पुत्र अरुण कुमार व दिनेश उर्फ गोलू (22) बाइक से बाबरपुर बाजार करके वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन

दोनों बाइकों की मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर गांव डोरी का पुर्वा समीप आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शिवम व मोहित सड़क किनारे बंबा में जा गिरे। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी बीच ग्रामीणों बंबा में गिरे शिवम व मोहित को बाहर निकाला। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डाॅक्टर ने मोहित व दिनेश उर्फ गोलू को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायल शिवम व सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजनों को लोग संभालते नजर आए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हुई है। एक युवक व एक किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। क्षतिग्रस्त हुई बाइकों को कब्जे में लिया गया है।

-------------------------------
फोटो-01एयूआरपी38 - दिनेश उर्फ गोलू की मौत हो जाने की जानकारी होते ही बेसुध हुई मां कमला देवी को संभालते परिजन। संवाद
दो माह भी नहीं बीता और उजड़ गया सुहाग
औरैया। दिनेश की शादी कानपुर देहात जनपद के महटौली निवासी पि्रयंका के साथ चार फरवरी को हुई थी। शादी के बाद चौथी की रसम ही हुई थी। हाथ की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं हुआ था कि सोमवार शाम यह हादसा हो गया। गांव रजबहापुर-सहबाजपुर मुरादगंज से लेकर कानपुर देहात के महटौली तक घटना को लेकर मातम छा गया। सूचना मिली तो दिनेश के ससुरालीजन भी मौके पर पहुंच गए। सबसे बड़ी बात की चार बहनों के बीच गोलू उर्फ दिनेश अकेला था। शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था। घर का एक मात्र बेटा होने के बावजूद दिनेश सूरत में नौकरी कर परिवार को आर्थिक मदद देता था। मां कमला देवी से लेकर पिता मूलचंद व बहनों की आंखों से आशू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed