{"_id":"6a4bfb38fb2936da3104aa1c","slug":"two-bdos-suspended-for-laxity-in-work-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147737-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार्यों में शिथिलता पर दो बीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार्यों में शिथिलता पर दो बीडीओ निलंबित
Tue, 07 Jul 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्रभारी डीपीआरओ नीरज प्रसाद ने कार्रवाई की है।
उन्होंने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो ग्राम पंचायत अधिकारियों (बीडीओ) को निलंबित कर दिया गया। वहीं एक सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विकास खंड अछल्दा में तैनात सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार निर्मल जून 2026 से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। दायित्वों का निर्वहन न करने और अनुशासनहीनता को देखते हुए निदेशक पंचायती राज को पत्र भेजा। पत्र में कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की गई।
विकास खंड अजीतमल की ग्राम पंचायत बाबरपुर देहात में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी गवेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायतकर्ता अजय कुमार पाल ने विकास कार्यों में ढिलाई बरतने के आरोप लगाए थे। एडीओ पंचायत अजीतमल की जांच में ये आरोप सही पाए गए। इसके बाद डीपीआरओ ने गवेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और एडीओ पंचायत औरैया को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन के अंदर आरोप पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार को विकास खंड अजीतमल से संबद्ध किया गया है। उनके मामले में एडीओ पंचायत भाग्यनगर को जांच अधिकारी बनाकर 15 दिन में आरोप पत्र मांगा गया है।
विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत उमरी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी संगीता दोहरे को आदेशों की अवहेलना और शिथिलता का दोषी पाते हुए दंडित किया गया है। उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने और सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं।
-- --
तीन सफाई कर्मी भी निलंबित
इसके अलावा ड्यूटी से नदारद रहने वाले सफाई कर्मियों पर एक्शन लिया गया है। विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत उसरारी में तैनात प्रवेश कुमार, फफूंद में तैनात उमेश कुमार और ग्राम पंचायत रामनगर के कल्यानपुर में तैनात सफाई कर्मी विमेश कुमार को बिना अनुमति ड्यूटी से गायब रहने पर निलंबित किया गया है। उन्हें उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और दायित्वों का पालन न करने का दोषी पाया गया है। प्रभारी डीपीआरओ ने तीनों सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है।