फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two arrested for looting Rs 25,000 cash and bikeTwo arrested for looting Rs 25,000 cash and bike

Auraiya News: 25 हजार की नकदी व बाइक लूटने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for looting Rs 25,000 cash and bikeTwo arrested for looting Rs 25,000 cash and bike
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के भटौली-प्रहलादपुर के पास पांच अप्रैल को बाइक सवार युवक से लूट की गई थी। आरोपियों ने बाइक समेत 25 हजार रुपये की नकदी व बैग तमंचा लगाकर लूट लिया था। मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रौदापुर में वाहन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने दो लुटेरों को धर दबोचा। जिनके पास से तमंचा, नकदी व लूटी हुई बाइक बरामद की गई। कुल पांच बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

लूट की घटनाओं को लेकर खाक छान रही पुलिस के हाथ शनिवार को सफलता हाथ लगी। पांच अप्रैल को हुई वारदात के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान बिधूना के चकरपुर निवासी संजीव कुमार यादव व कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद गांव कैंजरी निवासी अमित कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ। वहीं संजीव के पास से एक बाइक बरामद हुई। वहीं अमित के पास से तमंचा के अलावा नकदी व चार बाइकें बरामद हुईं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा दिया गया है। वहीं खास बात यह रही कि मुख्य आरोपी संजीव कुमार के आपराधिक इतिहास में अलग-अलग थाना कोतवाली में 29 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि दोनों लुटेरों को पकड़कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed