फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two and a half million workers will trend BJP

ढाई लाख कार्यकर्ताओं को ट्रेंड करेगी भाजपा

Sun, 09 Aug 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 09 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two and a half million workers will trend BJP

नगर में कानपुर क्षेत्र के चार जिलों की भाजपा की पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की दो दिवसीय कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने इटावा, औरैया, कन्नौज एवं फर्रुखाबाद के मंडल अध्यक्षों एवं संपर्क प्रमुखों को महासंपर्क अभियान को गति देने के टिप्स दिए।

विज्ञापन



कहा कि  पूरे प्रदेश में ढाई लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।


 
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संपर्क क्षेत्र प्रकाश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री सुरेश अवस्थी, सत्यपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, जिलाध्यक्ष औरैया अनिल गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
विज्ञापन



भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने उपस्थित चार जिलों के मंडल अध्यक्षों एवं संपर्क प्रमुखाें को महासंपर्क अभियान में गति देने के टिप्स दिए।


बताया कि भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान पूरा कर लिया है। 11 करोड़ से अधिक सदस्य पूरे भारत में बनाए जा चुके हैं। इससे भाजपा विश्व में सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में उभरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
कहा कि कार्यशाला केंद्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, क्षेत्र, विभाग, जिला व मंडलों तक होगी। पूरे उत्तर प्रदेश में ढाई लाख प्रमुख कार्यकर्ताओं कोट्रेंड करने का टारगेट है। कहा कि प्रस्तावित 2017 विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से नगर व गांवों में संपर्क कर केंद्र सरकार के उपलब्धियां व पार्टी की नीतियाें को बताएं।


कहा कि जनता सपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्रामपंचायत के चुनावों पर दमदारी से उतरने के लिए रणनीति बनाई गई।



कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री सुरेश अवस्थी, सत्यपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, प्रदेश मंत्री गीता शाक्त, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भी विचार रखे। गिरीश तिवारी, राकेश गुप्ता,  चुन्नू भइया आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।


सुब्रत पाठक, इटावा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, लाखन सिंह राजपूत, पूर्व एमएलसी अशोक दुबे,गिरीश तिवारी, राकेश गुप्ता चुन्नू, प्रेम कुमार गुप्ता, शिवसिंह भारती, सर्वेश कठेरिया, भूरे चौबे, सर्वेश भदौरिया,  श्रीराम मिश्रा, असित पांडेय, जीत कुमारी दुबे, साधना पोरवाल, सुवेंद्र सिंह, टीटू यादव आदि मौजूद रहे।

 
सांसद की अनुपस्थिति रही चर्चा का विषय - दिबियापुर (औरैया)। भले ही दिबियापुर में चार जिलों के पदाधिकारी इकट्ठा हुए हों। परंतु इटावा लोकसभा से पार्टी के सांसद अशोक दोहरे की अनुपस्थिति आज फिर से चर्चा का विषय रही। हालांकि इस मुद्दे पर कोई भी पदाधिकारी प्रतिक्रिया देने से बचते रहे।



पार्टी पदाधिकारियों ने इतना अवश्य कहा कि अभी तक सभी पार्टी के मुख्य कार्यक्रमों में सांसद की नामौजूदगी से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में रोष है। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता का कहना है कि संभवत: प्रशिक्षण के दूसरे दिन सांसद आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed