{"_id":"67e82f95f627a270c1044822","slug":"two-and-a-half-billion-will-have-to-be-spent-in-two-days-auraiya-news-c-211-1-aur1006-124095-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो दिन में खपाने होंगे ढाई अरब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो दिन में खपाने होंगे ढाई अरब
विज्ञापन
औरैया। चालू बजट सत्र अब अलविदा कहने को है। मार्च को समाप्त होने में चंद दिन बचे हैं।
औरैया जिले में सरकारी महकमा विकास की 100 फीसदी रकम खपा नहीं पाए। हालांकि, बजट खर्च करने के लिए सरकारी फाइलें जरूर एक से दूसरे पटलों पर तेजी से सरक रही हैं। सरकारी खजानों में डंप करीब ढाई अरब की रकम दो दिन में खपानी होंगी। इससे समूचे जनपद में विकास कार्य कराए जाएंगे।
सरकारी दफ्तरों में एक अप्रैल से 31 मार्च तक वित्तीय वर्ष माना जाता है। इसी के आधार पर शासन में सरकारी योजनाएं बनती हैं और उन योजनाओं में बजट का प्रावधान होता है। वित्तीय बजट साल में ही योजनाओं के लिए रिलीज होता है। शासन स्तर से आवंटित रकम को वित्तीय वर्ष में ही संबंधित विभागों को विकास पर खर्च करना होता है। समयावधि में बजट न व्यय होने पर योजनाओं की रकम शासन को वापस हो जाती है।
जनपद औरैया के विकास की खूब योजनाएं बनाईं और इन्हें मंजूरी देकर बजट भी रिलीज किया। चालू बजट सत्र 2024-25 में भी सरकार ने जनपद में विकास के लिए विभिन्न योजनाओं में करीब 15 अरब बजट आवंटित किया। ये बजट सभी विभागों को 31 मार्च 2025 तक खर्च करना है। बजट आवंटन के बाद जिले में न सिर्फ सरकारी मशीनरी हरकत में आई, बल्कि वह आवंटित बजट को खपाने में जुटी। सरकारी विभागों के लिए मार्च क्लोजिंग माह होता है, इसलिए सरकारी विभाग इसे उत्सव के रूप में मना रहे हैं। अब तक सरकारी विभागों में 85 फीसदी से ज्यादा बजट खपाया जा चुका है। हालांकि, 15 फीसदी बजट अभी खपाना बाकी है। इसके लिए दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विभाग कुल बजट खर्च बजट बकाया बजट
पीडब्ल्यूडी 117 करोड़ 73 करोड़ 44 करोड़
वन विभाग 20.08 करोड़ 19.92 करोड़ 15 लाख
बेसिक शिक्षा विभाग 5 अरब 13 करोड़ 5 अरब 10 करोड़ 3 करोड़
माध्यमिक 1 अरब 57 करोड़ 1 अरब 48 करोड़ 8.95 करोड़
स्वास्थ्य 49 करोड़ 40 करोड़ 9 करोड़
समाज कल्याण 5.56 करोड़ 4.23 करोड़ 1.29 करोड़
पुलिस 1 अरब 67 करोड़ 1 अरब 58 करोड़ 8.94 करोड़
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मार्च क्लोजिंग को लेकर सभी विभाग जुटे हुए हैं। समय से बजट खर्च करने के लिए रविवार व ईद को भी ट्रेजरी खुली रहेगी। इसके अलावा दो बैंक खुली रहेंगी। -प्रदीप कुमार, कोषाधिकारी