{"_id":"6abab23b9d586efd71061ed9","slug":"two-accused-arrested-for-shooting-a-woman-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152387-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिला को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिला को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के भियांपुर गांव में एक सितंबर को महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें इटावा जेल भेज दिया गया।
भियांपुर निवासी नीतू तिवारी ने अपने देवर पंकज तिवारी, शिवम और सागर पर गोली मारने का आरोप लगाया था। नीतू मायके से ससुराल जाते समय गांव के पास गोली का शिकार हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शुरुआती जांच में नामजद आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल से दूर मिली थी। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए जीएसआर सैंपल लखनऊ की फॉरेंसिक लैब भेजे थे। फॉरेंसिक टीम ने नामजद आरोपियों, नीतू और उसके भाइयों के भी जीएसआर (कारतूस निर्वहन अवशेष परीक्षण) सैंपल लिए थे।
सोमवार को पुलिस ने पंकज तिवारी और शिवम को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अभितेश सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें इटावा जेल भेज दिया गया है।