फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tuberculosis patients will be able to open account in post office on zero balance

जीरो बैलेंस पर पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकेंगे क्षय रोगी

Sat, 31 Aug 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tuberculosis patients will be able to open account in post office on zero balance
औरैया। क्षय रोगियों के लिए खुशखबरी है। वे अब जीरो बैलेंस पर पोस्ट आफिस में अपना खाता खुलवा सकेंगे और पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत क्षय (टीबी) रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान 500 रुपये प्रतिमाह का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि जिन ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए बैंक में खाता खुलवाना मुश्किल है व राशि मिलने में दिक्कत आ सकती है, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहल की गई है कि अब ऐसे क्षय रोगी पोस्ट ऑफिस में भी खाते खुलवा सकते है, जो कि जीरो बैलेंस पर खुलेंगे। सरकार द्वारा सभी डाक विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक 1434 क्षय रोगियों का इलाज चल रहा है। सभी के खाते भी खुले हैं। अब से जो भी मरीज़ चिह्नित किए जाएंगे और जिनका खाता नहीं होगा उनके खाते पोस्ट आफिस में जीरो बैलेंस पर खोले जा सकेंगे।
विज्ञापन

निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पौष्टिक आहार के लिए हर माह 500 रुपये देती है। यह सहायता राशि सीधा मरीज के खाते में ट्रांसफर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed