फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trucks parked on the side of the highway causing accident

औरैयाः दुर्घटना का सबब बन रहे हाईवे के किनारे खड़े ट्रक

Fri, 02 Sep 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trucks parked on the side of the highway causing accident
इंडियन ऑयल के पास सड़क के दोनों तरफ लगा ट्रकों का जमावड़ा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। राष्ट्रीय राज्यमार्ग-19 के किनारे कई स्थानों पर खड़े ट्रक, अवैध कट हादसों का सबब बन रहे हैं। अफसरों के कड़े दिशा निर्देश और फटकार के बाद भी एनएचएआई के अफसरों ने कार्रवाई नहीं की। अब जिलाधिकारी सड़क हादसे होने पर एनएचएआई को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से निकले राष्ट्रीय राज्यमार्ग-19 पर स्थित ढाबों पर ट्रकों का रेला लगा रहता है। कहीं होटलों के बाहर तो कहीं मोटर मैकेनिक की दुकानों के बाहर ट्रक खड़े रहते हैं। इसके अलावा अजीतमल से लेकर कानपुर देहात सीमा की महटौली तक कई जगहों पर अवैध कट हैं, जिनकी वजह से अक्सर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन

यातायात विभाग की ओर से समय-समय पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर भले ही जागरुकता अभियान चलाया जाए पर सड़क सुरक्षा के नियम निर्देश कहीं भी धरातल पर देखने को नहीं मिलते। गोष्ठियों और सेमिनार में तो वाहन चालकों को नियमों का पाठ-पढ़ाया जाता है लेकिन हाईवे पर ट्रक और कंटेनर चालकों को समझाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 27 जुलाई को प्रमुख सचिव परिवहन ने बैठक कर अफसरों को सड़क हादसे रोकने की हिदायत दी, फिर भी सुधार नहीं दिखा। इधर, 31 अगस्त को जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा में बैठक में हादसों को लेकर नाराजगी जताई थी, जिसमें जिलाधिकारी ने साफ कह दिया कि अब हादसे हुए तो एनएचएआई जिम्मेदार होगा।
ढाबों के पास नहीं होती चेकिंग
ढाबों पर सबसे ज्यादा बड़े वाहन खड़े नजर आते हैं। रात व दिन में यहां एक के पीछे एक खड़े रहते हैं। रात के समय हालात और अधिक अराजक होते हैं। नियमित चेकिंग न होने और चालान न कटने की वजह से यहां हादसे का डर बना रहता है।
यहां पर सबसे ज्यादा खड़े होते हैं वाहन
इंडियन ऑयल तिराहा पर ज्यादातर मोटर मैकेनिक की दुकानें हैं। यहां पर हर समय सड़क के दोनों तरफ बड़े वाहनों व कंटेनरों का जमावड़ा लगा देखा जा सकता है। इसी तरह जालौन चौराहा, सर्विस रोड के किनारे, रौतियापुर, चिरुहूली सहित जिले की अनंतराम सीमा से लेकर पुर्वा रहट पर कई स्थानों पर सड़क के दोनों तरफ बड़े वाहनों का जमावड़ा रहता है।
जनवरी 2017 से अगस्त 2022 तक मृत्यु के कारण
सड़क दुर्घटनाओं के कारण सड़क दुर्घटनाएं मृतक घायल
बिना हेलमेट के कारण 422 295 125
सीट बेल्ट ने लगाने से 221 164 57
तेज गति के कारण 690 486 195
गलत दिशा में चलने से 107 78 29
नींद व तकनीकी कारण 145 99 46
कुल योग 1595 1122 452
बोले जिम्मेदार
हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए जिलाधिकारी से सख्त निर्देश मिले हैं। जिन स्थानों पर संकेतांक नहीं हैं, वहां पर संकेतांक लगवाएं जाएंगे। इसके साथ पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। सड़क किनारे खड़े होने वाले, विपरीत दिशा से आने वाले, अवैध कट से निकलने वाले वाहनों पर कार्रवाई के साथ अवैध कट बंद कराए जाएंगे। - रेहाना बानो, एआरटीओ प्रवर्तन

प्रशासन से जो भी निर्देश मिलते हैं। उन पर अमल कराया जाता है। अवैध कट, संकेतांक और सड़कों पर वाहनों के खड़े होने वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग टीमें निगाह रखतीं हैं। अवैध कटों को बंद कराकर दुर्घटना वाले स्थानों पर संकेतांक लगवाए जाएंगे। पेट्रोलिंग टीमों को निर्देश है कि वाहनों को सड़क पर खड़ा न होने दिया जाए। - अमन रौहेला, परियोजना निदेशक एनएचएआई

 जैतापुर गांव के हाईवे पर खड़ा ट्रक। संवाद

जैतापुर गांव के हाईवे पर खड़ा ट्रक। संवाद- फोटो : AURAIYA

 हाईवे पर सर्विस रोड के किनारे खड़ी बस। संवाद

हाईवे पर सर्विस रोड के किनारे खड़ी बस। संवाद- फोटो : AURAIYA

 हाईवे के किनारे खड़ा ट्रेलर। संवाद

हाईवे के किनारे खड़ा ट्रेलर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed