{"_id":"1a0ad740dcc27f77a73b7a2585071e2c","slug":"truck-the-man-thrashed-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड एसपी आवास के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को निकलवाया।
विज्ञापन
जालौन के ग्राम जसारी कला निवासी कुलदीप (18) पुत्र मुन्नालाल अपने साथी दिलीप पुत्र मानिकचंद्र व महेंद्र पुत्र फूल सिंह के साथ बाइक से औरैया के ग्राम पैगम्बरपुर अपनी बहन के यहां आ रहे थे।
विज्ञापन
वह हाइवे रोड एसपी आवास के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप व महेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने ट्रक को क्रेन द्वारा निकलवाया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मार्ग दुघर्टना से हाइवे पर दोनों ओर कतारें लग गईं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया है।