फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck stuck in narrow road, jammed for four hours

संकरे रास्ते में फंसा ट्रक, चार घंटे लगा जाम

Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck in narrow road, jammed for four hours
रेलवे ओवरब्रिज पर लगा जाम। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। नहर बाजार स्थित गुंजन टाकीज चौराहे के पास रास्ता संकरा होने पर ट्रक फंस गया। जिससे रेलवे ओवरब्रिज और नहर पुल तक वाहनों की लगी कतारें लग गईं। चार घंटे बाद जब ट्रक हटा तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

सुबह साढ़े छह बजे एक ट्रक नहर बाजार के पास गुंजन टाकीज चौराहे पर रास्ता संकरा होने के कारण फंस गया। इससे औरैया कन्नौज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की लंबी कतारें धीरे-धीरे रेलवे ओवरब्रिज एवं नहर पुल तक पहुंच गईं। सुबह का वक्त होने से स्कूली वाहन एवं साइकिल सवार बच्चों के अलावा राहगीर भी फंस गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा पर तब तक जाम ने विकराल रूप ले लिया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। परंतु जाम नहीं खुल सका। वाहन धीरे धीरे रेंगकर गुजरते रहे। जब किसी तरह ट्रक हटवाया गया तब लगभग साढ़े दस बजे जाम खुल सका। उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी का कहना है कि एक ट्रक के कारण जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed