फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck rams into bus from behind, cleaner killed

Auraiya News: बस में पीछे से घुसा ट्रक, क्लीनर की मौत

Thu, 06 Jul 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 06 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Truck rams into bus from behind, cleaner killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली के पास मंगलवार रात इटावा की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक जा टकराया। हादसे में ट्रक का चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच पुलिस बुलाई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां क्लीनर की मौत हो गई।

नेशनल हाईवे पर मिहौली के मुरथल ढाबा के पास हुए हादसे में लखनऊ जिले के थाना ककोरी क्षेत्र के सियौरी निवासी क्लीनर इस्लाम (25) पुत्र इसराज की मौत हो गई। घायल चालक रईस ने बताया कि वह इस्लाम का चचेरा भाई है, और दोनों एक ही जगह के रहने वाले हैं। मंगलवार शाम को हरदोई से ट्रक इंदौर के लिए लेकर निकले थे। रात 10 बजे के करीब औरैया पहुंचने पर हाईवे पर अचानक से पहले एक ट्रक ने ओवरटेक किया। इसके बाद बस निकली और ट्रक बेकाबू होकर पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में दोनों ट्रक के केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां भाई इस्लाम की मौत हो गई। बताया कि दो माह पहले ही इस्लाम की शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों का बुरा हाल है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को क्रेन से हटवाकर कोतवाली पहुंचा दिया गया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed