फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck owner dies due to vehicle collision

Auraiya News: वाहन की टक्कर से ट्रक मालिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Truck owner dies due to vehicle collision
हादसे में पति की मौत के बाद रोती-बिलखती पत्नी ममता को ढांढस बंधाते परिजन - फोटो : AURAIYA

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित सांई मंदिर के पास स्थित धर्मकांटा पर खड़े ट्रक पर मौजूद क्लीनर को खाना देकर घर लौट रहे ट्रक मालिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शहर के ठठराई मोहल्ला निवासी पप्पू मिश्रा (55) पुत्र शिव मंगल ट्रक मालिक हैं। रविवार देर शाम लगभग सात बजे वह साईं मंदिर के पास स्थित धर्मकांटा पर खड़े ट्रक पर मौजूद क्लीनर आजाद को खाना देने के लिए गए थे। जहां से वह खाना देने के बाद घर को लौट रहे थे। वह जैसे ही गल्ला मंडी के सामने हाईवे पार करने लग, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही पप्पू गंभीर रुप से घायल होकर हाईवे पर गिर गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने घायल को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को उठाकर तत्काल 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घटना की जानकारी क्लीनर ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर अस्पताल पहुंची पत्नी ममता का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रियेश कटियार ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रभारी कोतवाल निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed