फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck overturns while trying to save bike rider, passenger trapped in cabin

Auraiya News: बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रक, केबिन में फंसा खलासी

Mon, 13 Jan 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns while trying to save bike rider, passenger trapped in cabin
सड़क किनारे गड्ढे में पलटा पड़ा ट्रक। - फोटो : सड़क किनारे गड्ढे में पलटा पड़ा ट्रक।
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के पाता प्लांट से प्लास्टिक का दाना लादकर जा रहा एक ट्रक अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक चला रहा खलासी घायल होकर केबिन में फंस गया।
विज्ञापन

मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। हादसा रविवार की देर शाम फफूंद कस्बे के बाईपास मोड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक का खलासी अजय कुमार बतौर चालक पाता पेट्रो केमिकल प्लांट से ट्रक में दाना लोड करके हैदराबाद जा रहा था।
विज्ञापन

कस्बे के बाईपास पर पहुंचते ही मोड़ पर अचानक एक बाइक सवार सामने से आ गया। इससे ट्रक चला रहा खलासी उसे बचाने के चक्कर में अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक लहराता हुआ सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में खलासी केबिन में फंस गया। राहगीरों ने घायलावस्था में उसे बाहर निकाला। ट्रक पर लदी प्लास्टिक दाने की बोरियां सड़क पर फैल गईं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

चालक से जानकारी की तो उसने बताया कि वह ट्रक का खलासी है और गाड़ी का चालक मूसानगर में है। वह गाड़ी को वहीं ले जा रहा था। खलासी के नशे में होने की आशंका पर पुलिस ने उसे डाॅक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed