फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck collided with an ambulance, four injured

ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चार घायल

Sun, 18 Sep 2016 10:56 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 18 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with an ambulance, four injured
हादसे के बाद मौके पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद से शव लेकर गाजियाबाद जा रही एंबुलेंस हाइवे पर तेजलपुर गांव के पास ट्रक से भिड़ गई। टक्कर से एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। चालक-परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चालक-परिचालक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


केरल के आलप्पी जिला निवासी जोश चाको (55) अपने बेटे जिक्सन जोश (19) के साथ दिल्ली आया था। इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए जिक्सन अपने पिता और इंद्रापुरम गाजियाबाद निवासी सूरज रविंद्रे पिल्ले के साथ दिल्ली से इलाहाबाद चला गया। इलाहाबाद में जिक्शन के पिता जोश चाको की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार को जिक्सन अपने साथी सूरज रविंद्रे के साथ पिता का शव गाजियाबाद लेकर जा रहा था। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के तेजलपुर हाइवे के पास एक ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में जिक्सन, सूरज के अलावा चालक उदय निवासी इलाहाबाद व परिचालक रज्जन निवासी कौशांबी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चालक उदय व परिचालक रज्जन को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed