{"_id":"637a7d74d95efa190101436b","slug":"troubled-by-illness-the-middle-aged-man-hanged-himself-auraiya-news-knp729370675","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बीमारी से परेशान होकर अधेड़ ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बीमारी से परेशान होकर अधेड़ ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा। बीमारी से परेशान होकर अधेड़ ने मकरंदपुर गांव स्थित घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
एरवाकटरा थानाक्षेत्र के मकरंदपुर निवासी मेवाराम का पुत्र कृष्ण मुरारी उर्फ कल्लू (47) पेट की समस्या से पीड़ित था। कल्लू का इलाज करीब आठ माह से फर्रुखाबाद स्थित एक निजी अस्पताल से चल रहा था। बीमारी ठीक नहीं होने से वह परेशान रहता था।
शनिवार रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। तभी रात को छत के कुंडे पर रस्सी के सहारे कल्लू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजन सोकर उठे। काफी देर तक कल्लू के नहीं जागने पर कमरे में गए तो शव फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।