फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tricolor will wave at a height of 30 meters in Veerangana Avantibai Park

Auraiya News: वीरांगना अवंतीबाई पार्क में 30 मीटर ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा

Thu, 08 Aug 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will wave at a height of 30 meters in Veerangana Avantibai Park
औरैया। दिबियापुर नगर में थाने के सामने स्थित वीरांगना अवंतीबाई पार्क में 30 मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। नगर पंचायत दिबियापुर द्वारा बोर्ड के प्रस्ताव के बाद अवंतीबाई पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्क में ग्रेनाइट पत्थर को चारों ओर लगाने के साथ अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके अलावा पार्क में तीस मीटर ऊंचा पोल भी लगाया जा रहा है। जिस पर राष्ट्रीय ध्वज हर वक्त लहराता रहेगा। पार्क में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए भी चारों ओर लाइटों को लगाने का कार्य भी प्रस्तावित है। जिससे रात के समय में तिरंगा दूर से नजर आएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को स्वतंत्रता दिवस तक कार्य पूरा कराने को कहा गया है। राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कराए जाने को भी किसी मंत्री या जनप्रतिनिधि से संपर्क किया जा रहा है। 15 अगस्त को लोकार्पण कराने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed