फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trials for senior athletics competition will be held on 22nd

Auraiya News: 22 को होगा सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ट्रायल

Mon, 21 Jul 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 21 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Trials for senior athletics competition will be held on 22nd
फफूंद। सीनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ट्रायल 22 जुलाई की शाम सेंट जोंस अकादमी दिबियापुर में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता 29 व 30 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स कोच अभय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन ट्रायल महिला व पुरुष दोनों वर्गों में होंगे। प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, पोल, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, शॉट पुट प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 व 10000 मीटर की दौड़ कराई जाएगी। 110 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज, 20 किमी. वॉक आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ट्रायल में खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed