फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transgender person beaten, injury to private parts; FIR registered.

Auraiya News: किन्नर को पीटा, नाजुक अंग में आई चोट, प्राथमिकी

Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Transgender person beaten, injury to private parts; FIR registered.
अछल्दा। भरथना में रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक किन्नर पर दो बाइकों पर सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में किन्नर के नाजुक अंगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरैया कोतवाली क्षेत्र की खुशी ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह स्कूटी से जा रही थी। उनके साथ साथी मुन्ना उर्फ टॉमिनी भी थे। वे भरथना के छोला मंदिर में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तुरूकपुर गांव के पास एक दुकान पर कोल्डडि्रंक लेते समय युवकों ने उनसे बातचीत की। युवकों ने कार्यक्रम कराने का झांसा देकर उनका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। घसारा नहर पुल से आगे सुरजनपुर के पास उन्होंने स्कूटी रुकवा ली। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने साजनपुर निवासी सौरभ यादव और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुरेशचन्द्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed