फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformers are unable to handle the heat load

Auraiya News: ट्रांसफार्मर नहीं संभाल पा रहे गर्मी का बोझ

Tue, 27 May 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Transformers are unable to handle the heat load
वर्कशॉप में सही होने के लिए रखे खराब ट्रांसफार्मर। - फोटो : वर्कशॉप में सही होने के लिए रखे खराब ट्रांसफार्मर।
बिधूना। गर्मी बढ़ने ने पिछले एक महीने में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने की शिकायतें बढ़ी हैं। इन्हें मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजा जा रहा है, लेकिन वहां पर स्टाफ की कमी से मरम्मत में समय लग रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा शिकायत दिबियापुर के डिवीजन में है। गर्मी के कारण यहां रोजाना चार से पांच ट्रांसफार्मर में खराबी आ रही है।दरअसल जिले में एक ही वर्कशॉप है। बिधूना में स्थित इस वर्कशॉप में इन दिनों रोजाना चार से पांच ट्रांसफार्मर खराब होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में औरैया डिवीजन के मुकाबले दिबियापुर डिवीजन के ट्रांसफार्मर ज्यादा खराब हो रहे हैं। वर्कशॉप में 20 से 25 दिनों में ही एक ट्रांसफार्मर सही हो पा रहा है। वर्कशाप में मई महीने में 26 मई तक 97 खराब ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें औरैया डिवीजन के 38 व दिबियापुर डिवीजन के 66 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। 21 मई तक के रिकाॅर्ड में औरैया डिवीजन में 27 ट्रांसफार्मर और दिबियापुर डिवीजन में 44 ट्रांसफार्मर खराब होकर पहुंचे हैं। 26 मई तक यह संख्या बढ़कर 97 हो चुकी है।

बिधूना वर्कशॉप के अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि औरैया डिवीजन से दिबियापुर डिवीजन का क्षेत्र बड़ा है। इसलिए ट्रांसफार्मर खराब होने की संख्या बढ़ जाती है। रोजाना चार से पांच खराब ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में आ रहे हैं।

सामान उपलब्ध होने पर 20 से 25 दिनों के अंदर इसे सही करके स्टोर कर लेते हैं। कहीं से खराब ट्रांसफार्मर लाने के दौरान उपकेंद्र के जेई व एसडीएओ की रिपोर्ट मिलने पर वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed