{"_id":"6ab9602c189111241a089ef3","slug":"transformer-out-of-order-for-four-days-100-households-in-kalyanpur-jagu-without-electricity-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152292-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब, कल्याणपुर जागू के 100 घरों में बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब, कल्याणपुर जागू के 100 घरों में बिजली नहीं
विज्ञापन
बिधूना। कल्याणपुर जागू गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब पड़ा है। इससे करीब 90 से 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की। लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या हो रही है। उनके रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विश्वनाथ प्रताप सिंह, अवनीश सिंह, अखिलेश सिंह और अन्य ग्रामीणों ने यह जानकारी दी।
रूपपुर सहार उपकेंद्र के जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया। बारिश और तेज हवा के दौरान कई ट्रांसफार्मर खराब हुए थे। इनकी रिपोर्ट डिवीजन को भेज दी गई है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने की जानकारी विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल्याणपुर जागू का ट्रांसफार्मर जल्द बदला जाएगा। इससे विद्युत आपूर्ति बहाल होगी।